यूपी के चंदौसी में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मां मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने अपने बेटे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोलीं मेरा बेटा ईमानदार है। गलत काम कर ही नहीं सकता।
उन्होंने कहा मेरी बेटे से रोजाना बात हो रही है। सोमवार भी सुबह बात हुईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। उन्होंने हेलिकॉप्टर उतरने नहीं दिया और रैली नहीं कर दी। इस वजह से ही यह सब हुआ है।
आपको बता दें कि रविवार की शाम को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से चिटफंड घोटाला मामले में पूछताछ करने के लिए गई सीबीआई टीम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
सीबीआई के पांच अधिकारियों को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। कमिश्नर राजीव कुमार ने सारधा और रोज वैली स्कैम से जुड़ी जांच की थी। सीबीआई को इस मामले में जांच से जुड़े डॉक्यूमेंट की दरकार है।