फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मकर संक्रांति के बाद कोहिनूर तिराहे का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंडित नगला बाईपास आरओबी चालू होने पर कोहिनूर तिराहे का ट्रैफिक बाधा बनेगा। इसी वजह से कोहिनूर तिराहे को जंक्शन के रूप में विकसित करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने तीन करोड़ का टेंडर पास किया है। मकर संक्रांति के बाद तिराहे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोहिनूर तिराहा को जिला प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट घोषित किया था। पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद तिराहे पर वाहनों का दबाव और बढ़ेगा। इसी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने तिराहे के रोड इंजीनियरिंग को दुरुस्त करने और इस स्थान को जंक्शन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव पर शासन ने धन की स्वीकृति दे दी।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता खंड -2 मोहित कुमार ने पुष्टि की, निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का टेंडर पास किया गया है। मकर संक्रांति के बाद रोड और तिराहे का निर्माण किया जाएगा। इस मामले में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड -1 की होगी। पीडब्ल्यूडी ने तिराहे के इर्द गिर्द दुकानों को हटाने के लिए लाल चिह्न लगा दिया है।
विज्ञापन

दुकानदार लाल निशान देखकर घबरा गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि तिराहे से पंडित नगला बाई पास की रोड काफी संकरी है। इस वजह से दुकानदार अतिक्रमण की जद में आ गए हैं। निर्माण के समय अपने घेरे में लेने के लिए पूरे स्थान को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें