फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैस सिलिंडर लीकेज से रसोई में लगी आग, मां बेटी झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीकेज से रसोई में आग लग गई। जिसमें मां बेटी झुलस गईं। लालबाग निवासी मुशायरा बेगम पत्नी मोहम्मद रईस के घर के बराबर में ही उसकी बेटी की ससुराल है।
विज्ञापन

बुधवार को महिला अपनी बेटी के घर रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीकेज हो गया। जिससे रसोई में आग लग गई। महिला ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह उसकी चपेट में आकर झुलस गई। मां को बचाने के प्रयास में बेटी भी झुलस गई है।
परिजनों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला और रसोई में पानी डालकर आग बुझाई। तब तक रसोई में रखा सभी सामान जलकर गया। मां बेटी का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें