फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अगवा बताई गई युवती दिव्यांग पति के साथ पहुंची कोतवाली, बोली- हम कर चुके हैं शादी

Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग दो साल से रामपुर जनपद के स्वार निवासी दिव्यांग युवक से चल रहा था। युवक दोनों टांगों से दिव्यांग है। दोनों ने शादी करने का वादा किया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने दिव्यांग युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। वह प्रेमी से पति बने युवक के साथ उसके घर चली गई। परिजनों ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद युवती खुद ही दिव्यांग पति को लेकर कोतवाली पहुंच गई और उल्टा परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग दो साल से रामपुर जनपद के स्वार निवासी दिव्यांग युवक से चल रहा था। युवक दोनों टांगों से दिव्यांग है। दोनों ने शादी करने का वादा किया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। 

कुछ दिन तो युवती अपने घर पर ही रही। लेकिन सोमवार की सुबह वह घर छोड़ कर दिव्यांग पति के घर पहुंच गई। आरोप है कि युवती यह बात वह अपने परिजनों को बताकर गई थी। लेकिन बेटी के जाने के बाद युवती की मां सोमवार रात को कोतवाली पहुंची और बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन की तो मंगलवार की दोपहर युवती अपने दिव्यांग पति को लेकर कोतवाली पहुंच गई। व्हीलचेयर पर बैठे पति को दिखाकर कहा कि हम दोनों बालिग हैं। दोनों शादी कर चुके हैं। अब परिजन फोन पर धमकी दे रहे हैं। 

युवती के बयान दर्ज कर पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि युवती ने दिव्यांग युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है। बालिग होने पर दोनों घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें