उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव कैलसा बार्डर से मंगलवार रात को अपंजीकृत डॉक्टर का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। करीब 70 घंटे बाद पुलिस ने अपहृत डॉक्टर को सकुशल बरामद कर लिया है।
इस मामले में पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटी हुई थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपंजीकृत डॉक्टर अपने किसी रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया है।
हादसे के कारण अब तक वह सदमे हैं। पुलिस ने एक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।