फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का अपहरण, दो गिरफ्तार, बच्चा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव गंगावास में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक का सोमवार शाम दो लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर गांव लोहामई के पास दिनौरा मार्ग पर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बालक बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसने नौ माह पूर्व गंगावास निवासी युवकू से दूसरी शादी की थी। इसके बाद से वह पहले पति के दो बेटों को लेकर दूसरे पति के साथ गंगावास में रह रही है। थानाध्यक्ष सतीश आर्य ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार शाम महिला का पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो लोग उसे अगवा कर ले गए।
महिला ने मंगलवार को बेटे के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर बालक की तलाश में जुट गई थी। बुधवार दोपहर बालक व अपहरणकर्ताओं के बारे में पुलिस को पता चला। पुलिस ने गांव लोहामई के पास दिनौरा मार्ग पर दोनों अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। बालक भी उनके साथ था। आरोपी वहां खड़े हुए किसी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने ले आई। बालक परिजनों को सौंप दिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम स्वामी और भूरे निवासी गांव दिनौरा थाना धनारी, जिला संभल बताया। आरोपी स्वामी पहले से शादीशुदा है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सर्च अभियान में एसआई लाल सिंह राणा, उपेंद्र मलिक, व उनकी टीम शामिल रही।
महिला की मजबूरी का फायदा उठाना चाहता था स्वामी
महिला ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती थी। वहीं गांव गंगावास निवासी युवक से मुलाकात हुई और उसके साथ दूसरा विवाह कर लिया। आरोपी स्वामी ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से आते हुए बस में उसकी मुलाकात महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने अपनी स्थिति के बारे में उसे बताया था। वह बच्चे का अपहरण कर महिला को अपने साथ रखना चाहता था। बच्चे के दबाव के कारण महिला उसके पास आ जाती, इसलिए बच्चे का अपहरण किया था। अपहरण के लिए उसने गांव निवासी भूरे को भी राजी कर लिया था।
दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके पास से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया है। महिला बिहार की रहने वाली है तथा गंगावास में दूसरे पति के साथ रहती है। स्वामी महिला के बारे में जानता था और उसे अपने साथ रखना चाहता था। इसलिए उसने बच्चे का अपहरण किया था।
विज्ञापन

- सतीश कुुमार आर्य, थानाध्यक्ष गुन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें