फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती नहीं की तो किशोरी का किया अपहरण..

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दोस्ती न करने पर गुरुग्राम से एक किशोरी का रास्ते से अपहरण कर लिया गया। बेसुध हालत में उसे ट्रेन में बैठाकर मुरादाबाद ले आया गया। यहां पर किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी। जिसके बाद उसने परिवार वालों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद किशोरी को गुरुग्राम पुलिस रविवार को मुरादाबाद से ले गई है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की पदाधिकारी ने बताया कि किशोरी मूलत: पश्चिम बंगाल की है। गुरुग्राम में वह पिता के साथ रहती है। घरेलू सहायिका का काम करती है। किशोरी ने बताया कि उसे मुरादाबाद का रहने वाला एक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा था। दोस्ती का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर रेलवे स्टेशन ले गया। ट्रेन में नशीला पदार्थ देकर उसे बेसुध कर मुरादाबाद ले आया गया। जब वह होश में आई तो खुद को एक कमरे में बंद पाया। बमुश्किल वहां से बाहर निकली और शनिवार की रात रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से उसने एक महिला से मदद मांगी और उसके फोन से कॉल कर पिता को जानकारी दी। पिता उस समय पुलिस के पास ही थे, उन्होंने किशोरी की पुलिस से बात करवाई। जिसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के पास भेजा गया। रविवार को किशोरी को लेने के लिए उसके पिता गुरु ग्राम पुलिस को साथ लेकर मुरादाबाद पहुंचे। मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा। काउंसलिंग कर किशोरी को उसके पिता और गुरुग्राम पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें