फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कत्ल की रात’ में दरवाजों पर दस्तक, मांगे वोट

Wed, 29 Nov 2017 01:12 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ‘कत्ल की रात’ में निकाय चुनाव के प्रत्याशियों ने हर परिवार तक अपना संदेश पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार शाम को प्रचार बंद होने के बाद मंगलवार को देर रात तक मतदान पर्चियां घरों में पहुंचाने का दौर चला। पर्चियों के बहाने उन घरों तक भी पहुंचने का प्रयास किया जो प्रचार के दौरान छूट गए थे।
विज्ञापन


देर शाम महापौर पद के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ चुनाव पर मंथन किया।नगर निगम में महापौर और 70 पार्षदों के लिए बुधवार को मतदान होगा। महापौर के लिए 13 और पार्षदों के लिए 555 प्रत्याशी मैदान में हैं। शहर में गली-गली चुनाव की हलचल है।

प्रचार के लिए करीब एक पखवाड़े का समय प्रत्याशियों को मिला, फिर भी काफी घरों तक प्रत्याशी नहीं पहुंच सके। बुधवार को सभी परिवारों तक पहुंचने की कोशिश हुई। कुछ प्रत्याशियों ने कालोनियों के घरों में बैठकें निपटाकर वोट मांगे।
विज्ञापन


भाजपा के महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रिजवान कुरैशी, सपा के महापौर प्रत्याशी यूसुफ अंसारी, बसपा के महापौर प्रत्याशी लाखन सिंह सैनी समेत अन्य प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालयों पर समर्थकों के साथ चुनाव पर मंथन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें