फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: बाजारों में करवाचौथ का उत्साह, पहली बार व्रत कर रही सुहागिनों में उमंग..हाथों की रची मेहंदी

Tue, 31 Oct 2023 01:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में करवाचौथ का उल्लास बाजारों में नजर आ रहा है। इससे कारोबारियों के चेहरे पर खुशी के साथ बाजार भी खिल उठे हैं। मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर एडवांस बुकिंग की गई है। बाजारों में छोटे-छोटे स्टॉल भी भीड़ लगी हुई है। 
विज्ञापन
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा महिलाएं मेहंदी रचाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कर रही हैं। वहीं बाजारों में मेहंदी रचाने के लिए अलग से स्टॉल लगाए जा रहे हैं। करवाचौथ का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा।

विज्ञापन

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस पर्व को लेकर महिलाओं ने खरीदारी के अलावा अन्य तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मेहंदी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इस कारण महिलाओं में इसका खासा क्रेज रहता है। करवाचौथ त्योहार पर मेहंदी लगवाने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा बाजारों में छोटे-छोटे स्टॉल भी लगने लगे हैं, जहां महिलाएं अभी से बुकिंग करवाने लगी हैं।

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों पर करवाचौथ के व्रत पर ग्राहकों को अलग से पैकेज भी दिए जा रहे हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने सुहागिनों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दिए हैं। कुछ मेहंदी सेंटर संचालक घंटों के हिसाब से शुल्क ले रहे हैं। फ्यूजन ब्यूटी पार्लर संचालक पुष्पांजलि ने बताया कि पार्लर में 999 रुपये प्रति यूनिट से लेकर 3500 रुपये का पैकेज है।

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी तक दो सौ महिलाओं ने मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग करा रखी है। इनमें से अधिकतर महिलाएं करवाचौथ के दिन की बुकिंग की है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ का त्योहार होने के कारण स्टॉफ बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

करवाचौथ के मौके पर महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने कहा

भीड़ की वजह से मेकअप सही से नहीं हो पाता है। इससे बचने के लिए मैंने पहले से ही मेहंदी और पार्लर बुक करवा लिया है। इससे समय बचने के साथ-साथ परेशानी से भी बच जाऊंगी।- हिमानी अरोड़ा, कुशालपुर

करवा चौथ के दिन मेहंदी लगवानी है। व्रत रखने पर मेहंदी लगवाने में कोई भी परेशानी न हो, जिसकी वजह से मेहंदी और पार्लर बुक करा ली है।- हर्षिता, बुद्धि विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें