फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यातायात माह के पहले ही दिन हादसे में एक जान चली गई। कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड पर प्रेम वंडरलैंड पुल के पास एक वाहन ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के पिता पृथ्वी सिंह(65) की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत हो गई। करवा चौथ के दिन हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती नंद काॅलोनी निवासी करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के पिता पृथ्वी सिंह भगतपुर थाना क्षेत्र के निवाड़ खास स्थित कामेश्वर इंटर काॅलेज से वरिष्ठ क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मूलरूप से निवाड़ खास निवासी पृथ्वी सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नगर संपर्क प्रमुख केशव प्रभाग थे। उन्होंने रामपुर रोड स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में कैंटीन ठेके पर ले रखी थी। वह रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक से कैंटीन जा रहे थे। रामपुर रोड पर प्रेम वंडरलैंड पुल से पहले ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए और घायल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करवा चौथ के दिन हादसे में पृथ्वी सिंह की मौत से परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी उर्मिला देवी का बुरा हाल है। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता का कहना है कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें