फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जयकारों संग कांवड़ियों की बड़ी तादाद में हरिद्वार से हुई वापसी

Sun, 09 Aug 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन माह के दूसरे सोमवार और महाशिवरात्रि को मंदिरों और शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रहेगी। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की बड़ी तादाद में वापस हो रही है। वह गगन भेदी जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




कांवड़िये उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। 10 अगस्त को सावन माह का दूसरा सोमवार और और 11 अगस्त मंगलवार को महाशिवरात्रि है। जिस पर जलाभिषेक के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इधर कांवड़िये भी दूसरा सोमवार और और महाशिवरात्रि होने के कारण लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार को बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, मिलक, टांडा, मुरादाबाद, बिलारी, चंदौसी, हरथला, चंदौसी आदि स्थानों के कांवड़िये बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांठ क्षेत्र से होकर गुजरे। सावन माह में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से पुलिस ने भी पूरी तरह से मुस्तैद है। निर्धारित प्वाइंटों पर अतिरिक्त ड्यूटियां चल रहीं है। एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने कांठ व छजलैट पुलिस को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी, सीओ सुनीता दहिया, एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह, थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत लगातार कांवड़ यात्रा मार्गों पर भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें