फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: कांवड़ियों के लिए वाटरप्रूफ टेंट, कंट्रोल रूम से निगरानी, तेंदुए की दस्तक ने बढ़ाई चिंता

Sun, 13 Jul 2025 12:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सावन में बारिश से कांवड़ियों को राहत देने के लिए पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर नौ स्थानों पर वाटरप्रूफ टेंट लगवाए हैं। इनमें बैठने, पानी और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए कांठ रोड, दिल्ली रोड और रामपुर रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए बनाया गया टेंट - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश से बचाने के लिए पुलिस ने कांवड़ियों के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगवाए हैं। कांवड़ मार्गों पर नौ स्थानों पर टेंट लगा भी दिए गए हैं। इसके अलावा कांवड़ मार्ग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुट गई।

विज्ञापन


पहले कांवड़ जत्थों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं। अब उनके निदान पर काम कर रही है। सावन में बारिश के दाैरान कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए नाै स्थानों पर वाटरप्रुफ टेंट की व्यवस्था की जा रही है। यहां कांवड़ियों की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिले में कांठ रोड, दिल्ली रोड और रामपुर रोड तीन कांवड रूट हैं। इन रूटों पर सावन के आखिरी सोमवार पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इससे पहले पड़ने वाले सोमवार पर भी जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन


इन रूटों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि पल-पल नजर रखी जा सके। कांवड़ मार्ग पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा इन कैमरों को सिटी कंट्रोल रूम से भी जोड़ गया है। जहां से तैनात पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं।

इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में शेरुआ चौराहा, किला तिराहा, फव्वारा चौक, मझोला क्षेत्र में जीरो प्वाइंट, पाकबड़ा में सीएनजी पंप, रोडवेज पुलिस चौकी, कोहिनूर तिराहा, दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर वाटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं। यह टेंट हरिद्वार की कंपनी ने लगाए हैं। टेंट में बैठने, पानी और भोजन भी व्यवस्था कराई जा रही है।

Trending Videos

कांवड़ियों के लिए एक हजार से ज्यादा भंडारे लगेंगे
शिवभक्तों के लिए जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से एक हजार से ज्यादा भंडारे लगाए जाएंगे। इसके लिए संगठनों ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान शिवभक्तों के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। शहर में कुछ स्थानों पर भंडारे लगने शुरू हो गए हैं। 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है।

शनिवार को सावन का दूसरा दिन रहा है। सड़कों पर शिवभक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। मध्यप्रदेश, इटावा समेत अन्य जगहों से शिव भक्त जल लेकर जाने लगे हैं। शिवभक्तों के लिए जिले के रामपुर दौराहा, स्टेशन रोड, कांठ रोड, दिल्ली रोड समेत विभिन्न जगहों पर एक हजार से अधिक भंडारे लगाए जाएंगे।

श्री महादेव सेवा समिति के महासचिव शरद जैन ने बताया कि भंडारे को लेकर अधिकांश सामान खरीदे जा चुके हैं। कुछ आर्डर भी लिए गए हैं। भंडारा लगाने के लिए परमिशन के लिए पत्र संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।

संगठन के सदस्यों को अलग-अलग काम बांटने की बात चल रही है। श्री कल्याणी दरबार मंदिर के अध्यक्ष पंकज माथुर ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो और तीन अगस्त को भंडारा लगाया जाएगा।

बर्फ की 300 सिल्ली से बनाया जाएगा शिवलिंग
श्री महादेव समिति की ओर से रेड कार्पेट के पास 300 बर्फ की सिल्ली से शिवलिंग बनाई जाएगी। श्री महादेव सेवा समिति के महासचिव शरद जैन ने बताया कि 22 साल से शिवभक्तों के लिए भंडारा लगाया जा रहा है। इसके साथ शिवभक्तों के लिए शिवलिंग बनाई जाती है।

लगाया जाएगा मेडिकल कैंप
शिवभक्तों के लिए भंडारे के साथ जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इसको लेकर संगठनों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्री कल्याणी दरबार मंदिर के अध्यक्ष पंकज माथुर ने बताया भंडारे साथ ही मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएंगे। जहां आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

वन विभाग की टीम को किया अलर्ट
छजलैट और कांठ क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्षेत्र में कांवड़ रूट सबसे से लंबा है जिसके दोनों तरफ गन्ने के खेत हैं। पुलिस अधिकारियों ने छजलैट और कांठ पुलिस के अलावा वन विभाग की टीम को भी अलर्ट किया है। कांवड़ रूट पर पुलिस टीमें वाहनों से लगातार गश्त रही हैं। रात में चलने वाले कांवड़ियों से आग्रह किया जा रहा है कि रात होने पर इस क्षेत्र में यात्रा न करें और कैंप व शिविर में रुक जाए और सुबह पर ही इस क्षेत्र से गुजरे।
विज्ञापन

अगवानपुर फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटें नहीं की गई ठीक
दो दिन पहले पंचायत भवन में हुई बैठक में अगवानपुर के लोगों ने अफसरों के सामने मुद्दा उठाया था कि अगवानपुर फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इसके अलावा अगवानपुर में कांवड़ पथ की सड़कें टूटी हैं। दो दिन बीतने के बाद न तो सड़क ठीक की गई और न ही अगवानपुर फ्लाईओवर की स्ट्रीट लाइट ठीक की गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें