फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने उतारा डीजे तो कांवड़ियों ने किया बवाल 

Mon, 25 Jul 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांवड़ लेकर लौटते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के देहरी गांव में रविवार दोपहर पुलिस ने कांवड़ियों के वाहनों से डीजे उतरवाए तो शिवभक्त भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों और कांवड़ियों के बीच हुई धक्का मुक्की हुई। विवाद बढ़ने पर बढ़ने पर दूसरे थानों से भी पुलिस बल बुला लिया गया।
विज्ञापन


इसे बाद पुलिस सात कांवड़ियों को पकड़कर थाने ले गई। बाद में धीमी आवाज के साथ डीजे बजाने और वाहनों में कम स्पीकर ले जाने की शर्त पर पुलिस ने हिरासत में लिए कांवड़ियों को छोड़ दिया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कांवड़ियों के जत्थों को बृजघाट और हरिद्वार के लिए रवाना किया। 

देहरी गांव से कैलाशनाथ नाम का बेड़ा रविवार दोपहर बृजघाट से कांवड़ लेने के लिए जा रहा था। कांवड़ियों ने अपने वाहनों में डीजे लगाए हुए थे। कांवड़ियों ने डीजे बजाना शुरू ही किया था कि कटघर थाने की पुलिस पहुंच गई और डीजे बंद करा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन


कुछ ही देर में देहरी गांव के साथ ही आस पड़ोस के मोहल्लों से भी लोग आ गए। उन्होंने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने डीजे कब्जे में लेने की कोशिश की तो कांवड़िये भिड़ गए। पुलिस कर्मियों और कांवड़ियों के बीच धक्का मुक्का शुरू हो गई। हंगामा बढ़ने पर एलआईयू और अन्य थानों की फोर्स भी पहुंच गई।

इसके बाद पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने मौके से दिनेश, कृष्ण पाल, भारत, सोनू और दिनेश को हिरासत में लिया लिया। जबकि डीजे सिस्टम भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को थाने भिजवा दिया।

खबर मिलने पर बीजेपी नेता रितेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारी भी कटघर थाने पहुंच गए। उन्होंने सीओ से वार्ता की। इसके बाद पुलिस ने जब्त किए गए डीजे वापस कर दिए। सीओ कटघर महेश कुमार और कटघर एसओ ओमकार सिंह ने लोगों ने बातचीत की और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कांवड़िए धीमी आवाज के साथ डीजे बजाने और वाहनों में कम स्पीकर ले जाने पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में उन्हें रवाना कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें