मुरादाबाद। दिल्ली-एनसीआर अंडर-16 क्रिकेट लीग में मो. कैफ ने धमाकेदार पारी खेलते हुए नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 339 रन से जीत दिलाई।
गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से गाजियाबाद में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 507 रन बनाए। कैफ ने 146 गेंद पर 262 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदय गुप्ता क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद की पूरी टीम 45.3 ओवर में 268 रन पर ढेर हो गई। मैच में मो. कैफ को प्लेयर ऑफ द मैच और अशरफ रजा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। इस मौके पर कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मो. हसीन, जावेद आलम, दीपक सैनी और परवेज अख्तर समेत कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
स्कोर कार्ड
नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमीः 50 ओवर में सात विकेट खोकर 507 रन
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
अशरफ रजा (क) बो. लक्ष्यदीप - 72 - 62 - 11/1
हर्ष सिंह कै. और बो. रुद्रांश - 26 - 21 - 4/0
कैफ कै. सागर बो. अर्पित - 262 - 146 - 28/11
शम्स अली खान बो. रुद्रांश - 18 - 15 - 2/1
शिवम कै. रुद्रांश बो. लक्ष्यदीप - 46 - 37 - 4/1
श्रेयांश यादव कै. रुद्रांश बो. अर्पित - 19 - 14 - 0/2
हसन तुर्क कै. सागर बो. अर्पित - 6 - 5 - 1/0
अस्जाद नाबाद - 6 - 4 - 1/0
अतिरिक्तः 52, गेंदबाजीः सागर सिंह जादौन (8-0-89-0), रुद्रांश अरोड़ा (10-0-72-2), अर्पित गौड़ (9-0-95-0), लक्ष्यदीप साहू (10-0-100-2), चिराग गुप्ता (2-0-25-0), सोहम (1-0-20-0)
उदय गुप्ता क्रिकेट एकेडमीः 45.3 ओवर में दस विकेट खोकर 168 रन
अथर्व केसरवानी बो. अब्दुल रहमान - 4 - 2 - 1/0
लक्ष्यदीप साहू कै. अशरफ बो. कृष्णा - 23 - 21 - 5/0
रुद्रांश अरोड़ा (क) कै. हर्ष बो. कृष्णा - 11 - 19 - 2/0
शौर्य कै. श्रेयांश बो. अरीब - 33 - 99 - 5/0
दिव्यजोत सिंह रन आउट अशरफ - 0 - 5 - 0/0
रोहन जगवानी बो. कैफ - 43 - 81 - 5/1
सोहम पग. अब्दुल रहमान - 8 - 20 - 0/1
शुभ नाबाद - 3 - 18 - 0/0
सागर सिंह कै. अरीब बो. शम्स अली - 0 - 4 - 0/0
अर्पित गौर बो. शम्स अली - 0 - 3 - 0/0
चिराग गुप्ता रन आउट यथार्थ/हर्ष - 0 - 2 - 0/0
अतिरिक्तः 43, गेंदबाजीः अब्दुल रहमान (6-0-46-2), कृष्णा यादव (5-1-11-2), यथार्थ व्यस्त (9-2-34-0), अरीब (9.3-4-7-1), अशरफ रजा (4-1-4-0), श्रेयांश यादव (3-0-10-0), शम्स अली खान (5-2-12-2), कैफ (4-0-19-1)