फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मारी, बहन की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार भाई-बहन घायल हो गए। पुलिस ने कार से निकाल कर दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई जबकि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के आजाद नगर निवासी फराह नाज (30) अपने रिश्ते के भाई करूला निवासी परवेज के साथ मंगलवार की रात दवा लेकर घर जा रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे कार सवार भाई-बहन पाकबड़ा थानाक्षेत्र के अतिथि ढाबे के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फराह नाज और परवेज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की शाम इलाज के दौरान फराह नाज ने दम तोड़ दिया जबकि परवेज की हालत गंभीर बताई जा रही है। फराह नाज की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें