फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ज्वैलर्स से ढाई लाख की लूट

Mon, 05 Oct 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
काले रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने हाईवे पर दो ज्वैलर्स से गन प्वाइंट पर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये लूट लिए। घटना रविवार को रात करीब आठ बजे मझोला थाना क्षेत्र में गुलाब रिसोर्ट के पास हुई। दोनों ज्वैलर्स पाकबड़ा स्थित अपनी दुकानें बंद करके एक ही बाइक से मुरादाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन



बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके ज्वैलर्स को रोका और गन प्वाइंट पर ज्वैलरी पर कैश लूटकर फरार हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करके लुटेंरों को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।


कटघर थाना क्षेत्र में मोहल्ला हनुमान मूर्ति तिराहा निवासी सोनू रस्तोगी पुत्र सुरेंद्र रस्तोगी और सिविल लाइन थानाक्षेत्र के चंद्रनगर गली नंबर-चार निवासी पवन रस्तोगी पुत्र राम आसरे लाल की पाकबड़ा जुमे के बाजार में सर्राफा की दुकानें हैं। सोनू की दुकान सोनू ज्वैलर्स के नाम से है जबकि पवन शिवम ज्वैलर्स के नाम से दुकान करता है। रविवार को रात करीब आठ बजे दोनों ने अपनी दुकानें बंद की और बाइक से घर लौटने लगे। बाइक पवन चला रहा था।
विज्ञापन



ज्वैलर्स का कहना है कि वह जब हाईवे पर मंगूपुरा गांव के पास गुलाब रिसोर्ट के सामने पहुंची तो पीछे से आए पल्सर सवार तीन बदमाशों ने बाइक पर पीछे बैठे ज्वैलर्स सोनू का कॉलर पकड़कर उसे खींचना चाहा। इसमें नाकाम रहने पर लुटेरों ने ओवरटेक करके अपनी पल्सर सर्राफ की बाइक के आगे लगा दी। जैसे ही बाइक रुकी तमंचे दिखाकर दोनों से बैग और पर्स लूटे व सर्राफ की बाइक की चाबी लेकर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


लुटेपिटे ज्वैलर्स ने मझोला थाने जाकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत हरकत में आई पुलिस सर्राफ को लेकर आनन फानन घटनास्थल पर पहुंची और ज्वैलर्स से बदमाशों का हुलिया पता करके उनकी तलाश में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें