फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं खुला कहीं बंद रहा सर्राफा बाजार

Thu, 11 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये की खरीद बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को सर्राफा बाजारों में मिलाजुला असर रहा। गंज बाजार एवं हरथला का सर्राफा बाजार पूरी तरह बंद रहा तो मंडी चौक का पुराना सर्राफा बाजार पूरी तरह खुला रहा। शहर में दो सर्राफा बाजारों की बंदी से करीब पचास लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन




अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन, जेम्स एंड ज्वैलरी फेडरेशन आफ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर सर्राफा बाजारों में बंदी थी। गंज बाजार में सर्राफा की सभी 102 दुकानें बंद रही। गंज सर्राफा बाजार के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के अनुसार गंज बाजार में करीब चालीस लाख रुपये का कारोबार बंदी से प्रभावित रहा। उधर हरथला सर्राफा बाजार में भी करीब आठ से दस लाख रुपये का कारोबार बंदी से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें