फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच में सामंजस्य से ही पीड़ितों को न्याय संभव : शिरीश

Fri, 27 Jun 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित नई कार्यकारिणी ने आयोजित समारोह के दौरान पद व गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में बार और बेंच में सामंजस्य पर जोर देते हुए आपसी तालमेल अच्छे रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांठ तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य शिरीश मेहरोत्रा, ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी कुंवर सैन सिंह व विशिष्ट सब रजिस्ट्रार मनोज त्यागी आदि की मौजूदगी में बार एसोसिएशन कांठ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक विश्नोई, कोषाध्यक्ष भूप्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जैनुल हसन, मोहम्मद अहमद, चरन सिंह, सहसचिव प्रशासनिक लक्ष्मण सिंह, सहसचिव प्रकाशन (मीडिया प्रभारी) सलमान खान, सहसचिव पुस्तकालय राहुल चौधरी और कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद साजिद वारसी, जीशान आलम, अतुल विश्नोई, इमरान खान व विजेंद्र सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। चुनाव समिति अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव शहजाद रफी खान और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार विश्नोई ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को निर्वाचन के प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए। यहां अब तक बार के अध्यक्ष और महासचिव रह चुके पूर्व पदाधिकारियों व मीडिया कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बार और बैंच में सामंजस्य से ही पीड़ितों को न्याय संभव है। ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, सब रजिस्ट्रार ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता चुनाव समिति अध्यक्ष महावीर सिंह व संचालन सचिव शहजाद रफी व संजीव कुमार विश्नोई ने संयुक्त रूप से किया। शपथ ग्रहण के दौरान सभी अधिवक्ता बार सभागार में मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार एक साथ दो अध्यक्षों को शपथ ग्रहण कराई गई। पिछले दिनों हुए बार चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार प्रदीप कुमार और प्रमोद कुमार शर्मा को बराबर-बराबर यानि 55-55 वोट मिले थे। जिस पर यह मामला बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ के समक्ष पहुंचा था। यहां सहमति के आधार पर प्रदीप कुमार और प्रमोद कुमार शर्मा को बार अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए इनका कार्यकाल छह-छह माह के लिए बांट दिया गया था। 26 जून से 25 दिसंबर 2025 तक प्रदीप कुमार और 26 दिसंबर से 25 जून 2026 तक प्रमोद कुमार शर्मा कांठ बार के अध्यक्ष रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें