फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक्सपोर्ट फर्म से छुट्टी लेकर पत्नी, बेटे और साली को घुमाने निकाला था जुनैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जुनैद अपने परिवार को घुमाने के लिए कई दिन से तैयारी कर रहा था लेकिन फर्म से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। मंगलवार को उसे छुट्टी मिली तो वह पत्नी, बेटे और साली को बाइक से घुमाने के लिए निकल गया था। यह लोग पहले चंदौसी पहुंचे फिर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि जुनैद संभल में ही हड्डी और सींग से उत्पाद तैयार करने वाली एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता था। जुनैद की पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। उसे डॉक्टर को दिखाने भी ले जाना था। इसके अलावा कपड़ों की खरीदारी भी करनी थी। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जुनैद ने बाइक निकाली और पत्नी सिमरन, साली मंतशा और बेटे को बाइक पर बैठा लिया। चारों पहले चंदौसी पहुंचे। यहां कुछ समय घुमाने के बाद यह लोग मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुरादाबाद में ही खरीदारी करने और खाना खाने का प्लान तैयार कर लिया था। इसके अलावा सिमरन को डॉक्टरों को दिखाने के लिए समय ले रखा था। चंदौसी से मुरादाबाद आते समय जुनैद ने अपनी बाइक शहर की तरफ नहीं लगाते हुए दलपतपुर जीरो प्वाइंट की ओर मोड़ दी थी। अभी बाइक गांगन नदी के पास पर पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

खत्म हो गया जुनैद का परिवार
मुरादाबाद। जुनैद की करीब पांच साल पहले सिमरन से शादी हुई थी। दंपती का तीन साल का एक बेटा दानियाल था जबकि पत्नी सिमरन गर्भवती थी। घरेलू काम करने के लिए सिमरन ने अपनी बहन मंतशा को बुला लिया था लेकिन एक हादसे में जुनैद का परिवार खत्म हो गया। पत्नी और बेटे की मौत हो गई। जुनैद अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे में सिमरन बहन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कहीं नहीं रोकी बाइक
मुरादाबाद। जुनैद संभल से अपने परिवार को बाइक से लेकर चंदौसी पहुंचा और चंदौसी से मुरादाबाद तक गया। दो जिलों और कई थानों की पुलिस रास्ते में मिली लेकिन जुनैद को कहीं नहीं रोका गया जबकि बाइक पर चार लोग सवार थे।

पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम शव देने से कर दिया इन्कार
मुरादबाद। जुनैद के परिवार के लोग चाहते थे कि बिना पोस्टमार्टम के ही उन्हें शव दे दिए जाएं लेकिन पुलिस ने शव देने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाया तो वह मान गए। बुधवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें