फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर की महाआरती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ हुआ तो कहीं सुंदरकांड का। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भंडारे लगाए गए, जिनमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को प्राचीन श्री रामगंगा गौशाला स्थित शिव हनुमान मंदिर और लाइनपार स्थित माता मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व महाआरती की गई। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया।
राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि संकट काटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा केवल चौपाई नहीं बल्कि जीवन का संदेश है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी के समक्ष बैठकर भगवान राम का नाम जपता है, उस पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान राम और हनुमान जी से जुड़ा प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा स्वयं भगवान से भी बड़ी मानी गई है। उन्होंने कहा कि समुद्र पर सेतु निर्माण के दौरान वानर सेना द्वारा राम नाम लिखे पत्थर पानी पर तैरने लगे, जबकि भगवान राम द्वारा छोड़ा गया पत्थर डूब गया। इस मौके पर पंडित विनोद शर्मा, महेंद्र पुजारी, पंडित चंद्र मोहन पांडे, पंडित नवल स्वरूप अवस्थी, शम्मी रस्तोगी, अनुज राजपूत, अनिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
00
-सीता रसोई ने राहगीरों और जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

मुरादाबाद। पुरुषोत्तम मास के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर सर्वप्रयास सीता रसोई ट्रस्ट ने दिल्ली रोड स्थित मिलन विहार गेट पर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों और जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन कराया गया। लोगों को पूरी, सब्जी, हलवा और खीर परोसी गई। इस कार्यक्रम में गरिमा अग्रवाल, गीतिका गर्ग और यशिका गर्ग का विशेष सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करती है और प्रत्येक 11 मंगलवार के बाद सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर हृदयेश सिंह, संजीव शर्मा, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें