फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में जीवांजलि: देवी चित्रलेखा का आध्यात्मिक सत्र की तैयारी पूरी, पंचायत भवन में पांच बजे से कार्यक्रम

Wed, 14 Oct 2026 11:52 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला और हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स की ओर से बुधवार शाम पांच बजे पंचायत भवन में जीवांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देवी चित्रलेखा युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अध्यात्म से जोड़ते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देंगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में आयोजन की तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवांजलि कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता देवी चित्रलेखा के विशेष आध्यात्मिक सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को पंचायत भवन में देवी चित्रलेखा शहर के युवाओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अध्यात्म से जोड़ेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासी खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला और हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स की ओर से जीवांजलि कार्यक्रम का आयोजन बुधवार शाम पांच बजे किया जाएगा। देवी चित्रलेखा अपने संबोधन से श्रोताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी। 

Trending Videos

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी सीट
कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में पाठकों ने पंजीकरण कर पास प्राप्त किए हैं। ऐसे में पासधारकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी।

 आध्यात्मिक संवाहक 
हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स कांठ रोड, डीएमआर हॉस्पिटल एंड डीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सिविल लाइंस के साथ ही अन्य संवाहकों आध्यात्मिक संवाहक में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, टीडीआई सिटी, बंसल ब्लिंग्स पीलीकोठी, शुभम नर्सिंग होम पीलीकोठी, आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वैलर्स मंडी चौक, एनजीएम मेकओवर रामगंगा विहार, मानसरोवर नर्सिंग होम, मानसरोवर कॉलोनी। 
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा आयोजित जीवांजलि एक बेहद सुंदर  और आध्यात्मिक पहल है। ऐसे कार्यक्रम शहर में सकारात्मकता, संस्कार और भक्ति का वातावरण बनाते हैं।  - गौरव गुप्ता, सीए

जीवांजलि जैसे आयोजन समाज को भारतीय संस्कृति  से जोड़ते हैं। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है और शहरवासियों के लिए गौरव की बात है। -राखी रस्तोगी, मैनेजिंग पार्टनर, आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वैलर्स

अमर उजाला का जीवांजलि कार्यक्रम शहर के लिए विशेष अवसर है। ऐसे आयोजन मन को शांति देते हैं। समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। -डॉ. नीतू रस्तोगी, शुभम नर्सिंग होम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें