फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत को समतल कराते वक्त मिला कुछ ऐसा, चौंक ग्रामीण और किसान

Tue, 11 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
खेत से घड़े में मिले आभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल के पवांसा क्षेत्र के गैर आबाद वाले गांव रहमापुर में एक खेत को समतल कराते वक्त धातु के आभूषणों से भरा घड़ा निकला। गांव में खबर फैलने पर कुछ ग्रामीणों ने खेत में खुदाई शुरू कर दी, लेकिन मटके के अलावा कोई वस्तु नहीं मिली। मटके में धातु की चूड़ियां, आभूषण और कुछ टुकडे़ मिले हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस या पुरातत्व विभाग की टीम नहीं पहुंची है।      
विज्ञापन


पवांसा ग्राम पंचायत के दो गैर आबाद मजरे रहमापुर और जंगलपुर हैं। लोग बताते हैं कि वर्षों पहले रहमापुर में आबादी थी। बाद में यह इलाका खंडहर हो गया। जमीन पर खेती होने लगी। यह जमीन पवांसा और आसपास के गांव के लोगों की है। 

इसी जमीन पर रहमापुर देवी का मंदिर है। मंदिर के पास पवांसा निवासी हरि सिंह का खेत है। ग्रामीण रविवार की शाम जमीन को मशीन से समतल करा रहा था। इसी दौरान एक एक घड़ा दिखाई दिया। घड़े में धातु के टुकड़े और कुछ चूड़ियां मिलीं हैं। 
विज्ञापन


खेत में घड़ा मिलने के बाद खजाना छुपा होने की उम्मीद में रात में ही खुदाई कराई गई, लेकिन खेत में और कुछ और नहीं मिला। यह खबर चर्चा में आ गई। घड़े में मिलीं चूड़ियों, आभूषणों को देखने में वे तांबे या अष्टधातु की प्रतीत होते हैं, लेकिन सही बात तो जांच के बाद ही पता चलेगी। 
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस या पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। वहीं, खेत के स्वामी का कहना है कि खेत को समतल कर रहा था तभी एक घड़ा मिला। घड़े में मिट्टी थी और धातु की कुछ वस्तुएं मिलीं हैं, जो कि मेरे पास हैं। मैं उन वस्तुओं को किसी मंदिर में दान कर दूंगा।  

पवांसा के बसने से पूर्व रहमापुर गांव था। पूर्वज बताते हैं कि इस स्थान पर बंजारे रुका करते थे। जहां यह चूड़ियों से भरा मटका मिला है। वहां पहले भी आभूषण मिल चुके हैं। ठाकुर सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक पवांसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें