फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर पांच लाख के जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव विजय रामपुर में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहम्मद साजिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात को परिवार के लोग गर्मी के कारण बाहर सो रहे थे। कमरे के दरवाजे में ताला नहीं लगा था। तभी रात में अज्ञात चोर घर की दीवार फांद कर अंदर आ गए। उन्होंने कमरे में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़ दिया। दो तोला सोने और आधा किलो चांदी के जेवर, 5500 रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उनके परिवार के इकबाल अहमद ने बताया की सुबह चार बजे जब नमाज के लिए मोहम्मद साजिद उठे तो उन्हें कमरे का दरवाजा खुला हुआ और सामान बिखरा हुआ देखा। अलमारी में रखें जेवर और नकदी गायब थी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें