मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भगतपुर के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि 16 मई की रात वह चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान वहां आरोपी जेठ पहुंच गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोप है कि पीड़िता इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी और उसके बेटे मिल गए और उन्होंने महिला को घेर लिया और मारपीट की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भगतपुर थाना प्रभारी को रिपार्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो