फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय, बनेंगे लोगों के पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल के चलते डेढ़ माह से बंद पड़ा मुख्य डाकघर स्थित पासपोर्ट केंद्र 14 जून से खुल जाएगा। अब लोगों को बरेली क्षेत्रीय कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यही पर अप्वाइंटमेंट लेकर अपने पासपोर्ट के लिए साक्षात्कार आदि की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के कारण प्रधान डाकघर मुरादाबाद की बिल्डिंग में स्थित पासपोर्ट कार्यालय बंद कर दिया गया था। जो पिछले लगभग डेढ़ महीने से बंद है। प्रवर डाक अधीक्षक मुरादाबाद मंडल वीर सिंह ने बताया की कोरोना महामारी के कारण कार्यालय को कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ खोला जाएगा। डेढ़ माह से कार्यालय बंद होने के कारण काफी लोग यहां अप्वाइंटमेंट नहीं ले पा रहे थे। तत्काल पासपोर्ट के लिए भी बरेली की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब कोरोना संक्रमण की दर कम होने पर कार्यालय खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के अंदर न आए। कार्यालय के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 14 जून से कार्यालय खोल दिया जाएगा। लोग कार्यालय आकर अपना पासपोर्ट बनवा सकेंगे। नए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर अपना अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें