फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर होगा रंग-बिरंगे लड्डू गोपाल का पूजन

विज्ञापन
बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। त्योहार को हर्षोल्लास से मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार त्योहार सामूहिक के बजाय घरों में मनाया जाएगा। दुकानदारों ने भी इसे खास बनाने के लिए मुंबई से रंग-बिरंगे कान्हाजी मंगवाए हैं। कुछ दुकानदारों ने बनारस से भगवान राम के सिंहासन मंगवाए हैं, जिस पर जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल विराजेंगे।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक महंगे के बजाय मध्यम रेंज में ही सामान खरीद रहे हैं। लाइनपार के दुकानदार महेश शर्मा ने बताया कि बनारस से भगवान श्रीराम का सिंहासन मंगवाया है। पांच अगस्त को राम मंदिर स्थापना के समय वहां पर भगवान राम के हरे रंग के मखमली सिंहासन और पोशाक बनाई गई थीं, वही कान्हाजी के लिए मंगवाई हैं। इसे ग्राहक पसंद भी कर रहे हैं। सिंहासन की कीमत ढ़ाई सौ रुपये से शुरू हो रही है। कांठ रोड के दुकानदार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि मथुरा-बनारस की पोशाकें पारंपरिक होती है। इस बार कुछ अलग दिखाने की वजह से मुंबई, कलकत्ता और गुजरात से पोशाक मंगवाई हैं। गुजरात के झूले हैंड वर्क के हैं। मुंबई की पोशाक स्टोन वर्क की है। इसके अलावा हाथ से धागे का काम हुआ है। पोशाक कीमत 20 रुपये से शुरू होती है, लेकिन मांग ज्यादा सौ से दो सौ रुपये वाली है। मुकुट में भी जरकिन और अमेरिकन डायमंड लगी हुई हैं।



इस बार पूरे पीतल के बजाय रंग-बिरंगे लड्डू गोपाल आए हैं। उनके हाथों में पीले रंग के लड्डू हैं और पोशाक की तरह रंग-बिरंगी कारीगरी हुई है। आंखों पर भी नीले रंग की कारीगरी है। इसकी कीमत तीन सौ रुपये की है। यह मुंबई से मंगवाए गए हैं। भगवान के पलंग और फूल बंगला है। इसकी पूरी सजावट फूलों से की गई है। घरों में पूजा के लिए ग्राहक सामान खरीदने के लिए आ रहे हैं। मंडी चौक के दुकानदार विपिन गुप्ता का कहना है कि जन्माष्टमी के लिए बनारस से आकर्षक पोशाक और झूले मंगवाए हैं। ठाकुर जी के शृंगार के लिए माला-मुकुट, सिंहासन, चौकी, बिस्तर, कड़े-कुंडल, सजावट के लिए फूलों की लड़ी है। पोशाक जरी, सॉटन, स्टॉक वर्क, दबका वर्क में है। रविवार को लॉकडाउन के कारण बाजार बंद रहेगा। सोमवार और मंगलवार के बजार से ग्राहक आने की उम्मीदें हैं।

बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी पर खरीदारी करते लोग।- फोटो : CITY

 

बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजार में बढी रौनक।- फोटो : CITY

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें