चंदौसी। सीता रोड के श्री बालाजी धाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भगवान कृष्ण के रूप में सजे छोटे- छोटे बच्चों ने भजनों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही, मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मंडली बनाकर मटकी फोड़ी।
कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। दरबार के महंत राकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं को नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है और दरबार में बच्चों द्वारा दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी किया जाता है। इस दौरान सुमन शर्मा, हेमंत बालाजी, सुमित अग्रवाल, अमित, विशाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, शौर्य वार्ष्णेय, प्रदीप ठाकुर, बबलू अग्रवाल, ऋतू वार्ष्णेय, कुमकुम, रुचिका गुप्ता, अनु, मिथिलेश, वंशिका राठौर, आकांक्षा वार्ष्णेय, प्रियंका वार्ष्णेय, सीमा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। संवाद