फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शोभायात्रा में श्रीकृष्ण, राधा सहित झांकियों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्री राधा कृष्ण सेवा मंडल कोट पूर्वी की ओर से गोलेश्वर महादेव मंदिर एवं मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवओम गुप्ता, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, आशु गुप्ता, केके मिश्र, जयपाल सिंह यादव, संजय सांख्यधर, पुष्पेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। मंदिर परिसर में सामूहिक दैविक पूजन आचार्य परमानंद तिवारी ने कराया। जिसमें प्रभा मिश्रा, आनंद कुमारी, दीप्ति माथुर, डॉ. संजीव मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, अभिलाष शुक्ला, दिनेश कश्यप, क्षितिज मिश्रा, मुकेश यादव, डीपी शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा गोलेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर रामलीला मैदान, सरथल चौकी, रहट वाला मंदिर, सूर्यकुंड मंदिर, जनता पेट्रोल पंप, चौधरी चरण सिंह पार्क से होकर वापस गोलेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें रुद्रपुर, बिलारी, एटा, रामपुर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। गोलेश्वर महादेव मंदिर पर मटकी पूजन किया गया। देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान शिवम शर्मा, अर्जुन श्रीवास्तव, प्रभु शुक्ला, पीयूष कश्यप, मिलन कश्यप, सुमित श्रीवास्तव, केके मिश्र, डॉ.संजीव मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें