फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने आईं जननायक और ट्रैक मशीन ट्रेन 

Wed, 10 Aug 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : demo
विज्ञापन
रोजा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जननायक एक्सप्रेस और ट्रैक मशीन ट्रेन आमने-सामने आ गईं। जनननायक एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अब इस मामले में की जांच कराई जा रही है। हादसे में स्टेशन मास्टर और टोकन पोर्टर की लापरवाही सामने आ रही है। 
विज्ञापन


डिब्रूगढ़-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211) रोजा स्टेशन से गुजर रही थी। यार्ड में आने पर सिग्नल खराब होने के कारण ट्रेन रोकनी पड़ गई। जहां सिग्नल खराब हुआ था वहां से मुख्य लाइन के यार्ड में जाने के लिए दूसरी लाइन भी जा रही है। सिग्नल में खराबी के कारण स्टेशन मास्टर ने कागजी कार्रवाई पूरी फार्म भरने के बाद टोकन पोर्टर को प्वाइंट बनाने के लिए भेज दिया।

टोकन पोर्टर ने ड्राइवर को फार्म देकर ट्रेन रवाना करा दी, जबकि पटरी का प्वाइंट यार्ड की ओर बना हुआ था। एक्सप्रेस चली तो मुख्य लाइन पर जाने के बजाय यार्ड की ओर बढ़ गई। उस लाइन पर सामने ट्रैक गिट्टी डालने के लिए ट्रैक मशीन खड़ी हुई थी।
विज्ञापन


ड्राइवर ने जब सामने ट्रेन देखी तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेेन को रोक दिया। इसके बाद सभी को गलती समझ में आ गई। एक्सप्रेस को वापस कर मुख्य लाइन पर लाया गया और फिर से सही प्वाइंट बनाकर उसे रवाना किया गया। घटना टलने से सभी की जान में जान आई। एडीआरएम संजीव मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है और इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें