फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Jama Masjid Case: जुमे की नमाज को लेकर मुरादाबाद मंडल में हाई अलर्ट, संभल में ड्रोन से हो रही निगरानी

Fri, 22 Nov 2024 01:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर प्रकरण के बीच बीच मुरादाबाद मंडल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। संभल में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ की तैनाती की गई है। संभल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर नजर रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
संभल जामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में जामा मस्जिद प्रकरण के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जुमे की नमाज को देखते हुए संभल समेत मुरादाबाद मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और मुरादाबाद-बरेली मंडल के कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन

क्या है मामला?

मंगलवार को हिंदू संप्रदाय की ओर से संभल की जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया कि जामा मस्जिद की जमीन पर हरिहर मंदिर था। इस याचिका पर न्यायालय ने सर्वे के आदेश दिए। इसके बाद जिले में तनाव बढ़ गया, और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च

बृहस्पतिवार शाम डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने शहर में पैदल गश्त की। उनके साथ एएसपी श्रीश्चंद, एसडीएम वंदना मिश्रा और कई थानों के प्रभारी मौजूद रहे। गश्त के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैमरे दुरुस्त कराए गए, सोशल मीडिया पर नजर

शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किया गया है। खासतौर पर जामा मस्जिद के आसपास खराब पड़े कैमरों की मरम्मत की गई है। नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि जिन स्थानों पर कैमरे खराब हैं, उन्हें भी जल्द सही किया जाएगा। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी गई है। एसपी ने बताया कि गलत पोस्ट शेयर करने वाले एक युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

धारा 163 लागू, भीड़ पर रोक

प्रशासन ने जिले में धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। धरना-प्रदर्शन पर भी पूर्ण प्रतिबंध है। डीएम ने कहा कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

पैदल भ्रमण के दौरान लोगों से संवाद किया गया है। सभी से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। कोई भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो सख्त कार्रवाई होगी। डॉ. राजेंद्र पैंसिया, जिलाधिकारी

सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर जामा मस्जिद पर फोर्स तैनात है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कृष्ण कुमार विश्नोई, पुलिस अधीक्षक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें