फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा सोमवार आज, जलाभिषेक की तेयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को रुद्राभिषेक व जलाभिषेक के लिए शिवालयों में तैयारी पूरी हो गई है। श्रद्धालु व कांवड़िए भोर से ही शिव मंदिरों में पहुंचकर पूचा अर्चना के साथ भगवान का शिव का जलाभिषेक करेंगे। देररात तक कांवड़िए अपने गंतव्य तक पहुंच गए है। तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की मंदिरों पर भारी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर में तीसरे सोमवार को सुबह चार बजे रात को दस बजे तक मंदिर में पूजा-पाठ किया जाएगा। सुबह साढ़े छह बजे और शाम सात बजे भोले बाबा की बड़ी आरती की जाएगी। महामृत्युंजय का जाप करवाया जाएगा। मुरादाबाद में तीसरे और आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रहती है। तीसरे सोमवार यानि आज मंदिरों पर सुबह से ही उम्मीद के मुताबिक भारी भीड़ रहेगी। इसके लिए बेरीकेटिंग व अन्य व्यवस्थाएं की गई है। मंदिर की धर्मशाला में कांवड़ियों के लिए बिस्तर आदि की व्यवस्था की गई है। रात में ही मंदिरों पर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु व कांवड़िए भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना में गंगा जल के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म व अन्य चीजों को अर्पित कर मनवांछित फल की कामना करेंगे। मंदिरों में शाम के समय महिलाएं कीर्तन करेंगी।
झारखंडी बाबा मंदिर, सत्य श्री शिव मंदिर आवास विकास सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था है। इसके अलावा मंदिर में सीसीटीवी भी लगवाए गए हैं। सुबह चार बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। भगवान भोलेनाथ सहित उनके पूरे परिवार का शृंगार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें