jaipuria school won football competition
मुरादाबाद। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में 5वीं जेएल मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। आखिरी दिन चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के बाद सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल के बीच भिड़ंत हुई। जयपुरिया स्कूल की टीम ने टूर्नामेंट जीत लिया।
पहला मैच देहरादून पब्लिक स्कूल और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल गाजियाबाद के मध्य खेला गया। जयपुरिया स्कूल की टीम ने देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम को 3-0 से पराजित किया। दूसरी सेमीफाइल सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल और एसआर इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को 4-0 से धूल चला दी।
सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जयपुरिया स्कूल की टीम ने पैनल्टी स्ट्रोक द्वारा चार गोलों से टूर्नामेंट जीत लिया। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की टीम इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट की उप विजेता रही। सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक निदेशक ज्योति गुप्ता और प्रधानाचार्य सविता सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए अनुदेशकों का आभार जताया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।