मुरादाबाद। बरेली रूट पर ब्लॉक प्रोवाइडिंग एक्सल काउंटर (बीपीएसी) फेल होने के बाद आठ घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता रहा। हालांकि यात्रियों के हिस्से में ज्यादा समस्या नहीं आई। रेलवे ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेनों को मैन्युअल संकेत भेजकर पटरी से गुजारा। सिस्टम में खामी आने की वजह से अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ।
मंगलवार रात 11:30 बजे बरेली रूट पर आंवला स्टेशन के पास बीपीएसी सिस्टम बैठ गया। तकनीकी खराबी आने का पता चलते ही मंडल के नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी गई। तकनीकी टीम इस खामी को ठीक करने में जुट गई। बुधवार सुबह 7.30 बजे बीपीएसी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सका। रेलवे में महत्वपूर्ण यह सिस्टम रेलवे पटरी पर ट्रेनों के एक्सल गिनकर आगे सूचना प्रेषित करता है। साथ ही, पटरी पर कोई ट्रेन है या नहीं यह भी बताता है। इस सिस्टम में खराबी आने के बाद ट्रेनों के संचालन की सूचनाओं को व्यक्तिगत रूप से स्टाफ ने संप्रेषित की।
यह ट्रेनें हुई प्रभावित
54353 बरेली अलीगढ़ पैसेंजर
15012 चंडीगढ़ लखनऊ पैसेंजर
15011 लखनऊ चंडीगढ़ पैंसेजर
04010 आनंद विहार टर्मिनल जोगबनी स्पेशल ट्रेन
54461 बांदीकुई बरेली पैसेंजर
54352 अलीगढ़ बरेली पैसेंजर
13050 अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस
दो मालगाड़ी