कुंदरकी। रविवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम डोमघर में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान के आवास 29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के बूथ लेविल एजेंट यानि बीएलए की बैठक हुई जिसमें सभी बीएलए से एसआईआर के फॉर्म घर घर जाकर भरने की अपील की गई।
बैठक में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी के साथ एसआईआर के फॉर्म भरवाएं। पूर्व विधायक ने कहा कि धर्म और जाति से कुछ नहीं होता सबसे पहले इंसानियत का रिश्ता है। उन्होंने फॉर्म के भरने का भी तरीका बताया। पूर्व विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार को भी घेरा और कहा कि यह एसआईआर नहीं है बल्कि एक तरह से एनआरसी ही है क्योंकि सरकार की मंशा यह है कि मुस्लिम लोग इस फॉर्म को कम भरते हैं तो इनके वोट डालने का अधिकार छीन लिया जाए। उन्होंने बीएलए के काम को देखने के लिए 20 बूथों पर एक एक सुपरवाइजर भी नियुक्त किए है जिनसे हर बूथ का पता चल सके कि किस बूथ पर कितने फॉर्म भरे गए और कितने नहीं।
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि यह फार्म हर व्यक्ति को भरना बहुत ज़रूरी है, मौजूदा सरकार की यह योजना है कि हर विधानसभा से 20 हजार वोट काट दिए जाए ताकि बिहार चुनाव की तरह से यूपी में भी उनको मकसद पूरा ंहो सके। इसके मद्देनजर हमारी पार्टी ने अपने अपने बूथ पर बीएलए बनाए है। संवाद