फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजा बिजली समस्या का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक बिजली की समस्याएं गूंजती रहीं। किसी ने जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की शिकायत दर्ज कराई तो कोई अधिक रीडिंग व राशि के बिल मिलने की शिकायत लेकर पहुंचा। समाधान दिवस में 56 मामले दर्ज हुए, इसमें पांच का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. विनीत नैन ने उनके मकान पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने व मना करने पर बिजली काटने की शिकायत की। गांव गढ़ी के अमीर हुसैन ने भी उनके यहां जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर 15000 रुपये के बिल की बकाया बताकर दबाव बनाने की शिकायत की। गांव चंगेरी की अपेक्षा शर्मा ने बार-बार आवेदन करने के बाद भी उसका बिजली कनेक्शन नहीं करने, गांव मघपुरी इनायतपुरी के पूर्व प्रधान विजय सिंह ने दो माह पहले लगे स्मार्ट मीटर में रीडिंग नहीं आने और मीटर खराब होने पर अधिक राशि का बिल आने की शिकायत की। बिजली से संबंधित अधिक शिकायतें आने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण करने के लिए एसडीओ को निर्देश दिया।
दिवस में दर्ज 56 मामलों में से पांच का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष 51 शिकायतों को जल्द निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश संबंधितों को दिए गए। मौके पर तहसीलदार राजकुमार सिंह, नायब तहसीलदार योगेशचंद्र शर्मा, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, एडीओ पंचायत जबर सिंह, एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह व गन्ना समिति सचिव खेत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें