फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उद्योग बंधु की बैठक में उठा जर्जर सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उद्योग बंधु की बैठक में बृहस्पतिवार को पाकबड़ा-डींगरपुर सहित अन्य जर्जर सड़कों का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया। साथ ही कांठ रोड पर अगवानपुर ओवरब्रिज की लाइटें खराब होने की भी शिकायत की। डीएम ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को शीघ्र ही सड़कें दुरुस्त करने और एमडीए को लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं के साथ बैठक की। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि पाकबड़ा-डींगरपुर रोड पर पानी भरा रहता है। एनएचएआई का कहना है कि लोगों ने अवैध ढंग से मकान बनाकर ड्रेनेज नीचे डाल दिया है। रोड एनएचएआई ने बना दिया है। इस मामले में पाकबड़ा नगर पालिका को जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। नगर पालिका की तरफ से धन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
डीएम ने इस सड़क को शीघ्र ठीक कराने के लिए एनएचएआई अभियंता को निर्देश दिए। इसके अलावा एमआईटी इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे हरथला एहतमाली मुरादाबाद के सामने 24 मीटर चौड़े मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। इस मामले में एमडीए सचिव को शीघ्र ही मार्ग बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र वीरपुर-सब्जीपुर में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही को अमल में लाने के निर्देश दिए। एनएचएआई के पीडी का कहना है कि पुलिस ने सड़क हादसों को देखते हुए यह रोड बंद कराया है। आम जनता के लिए लोक निर्माण विभाग ने रोड का निर्माण कराया है।
उद्यमियों ने बताया कि कांठ रोड स्थित अगवानपुर ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट फिर खराब हो गई है। रात के समय इस रोड पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। डीएम ने इस मामले में एमडीए सचिव को तत्काल लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
-
पाकबड़ा से एसईजेड तक ई-बस चलाने की मांग
बैठक में उद्यमियों ने पाकबड़ा से एसईजेड तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग की। साथ ही कांठ रोड पर लदावली में सड़कों की मरम्मत कराए जाने, पीरजादा रोड पर मेडिकल वाली गली उड़पुरा में दूषित पानी आने समेत कई शिकायतें की गईं। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा भी की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एमडीए सचिव अंजुलता समेत अन्य अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें