फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गन्ना क्रय केंद्रों पर मिलीं अनियमितताएं, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के तीन जिलों की 23 चीनी मिलों के 457 गन्ना क्रय केंद्रों का विभिन्न अधिकारियों ने निरीक्षण किया। जिसमें 29 अनियमितताएं मिली हैं। सहायक गन्ना आयुक्त की ओर से संबंधित चीनी मिलों के अध्याशी और केंद्रों के तौल लिपिकों पर 3.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जिलों में स्थित 23 चीनी मिलों का संचालन 14 नवंबर के बाद हुआ। सभी चीनी मिलों ने अपने अपने क्षेत्रों में कुल 535 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए। क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं हैं या नहीं, नियमों का पालन हो रहा है या नहीं.. इसके लिए उप गन्नायुक्त, उप चीनी आयुक्त, सहायक चीनी आयुक्त, जिला गन्नाधिकारी, ज्येष्ठ विकास निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक, सचिव, जांच दल आदि ने अब तक कुल 457 गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया है।

सहायक चीनी आयुक्त सालोक पटेल ने बताया कि सभी निरीक्षणों में 29 अनियमितताएं मिली हैं। इसमें दीवान शुगर मिल अगवानपुर के अलीपुरा-बी गन्ना क्रय केंद्र पर गंभीर अनियमितता मिली हैं, यहां पर कांटा ही अशुद्ध मिला है, जिससे यहां घटतौली जैसी आशंका जताई गई है। इसलिए चीनी मिल अध्याशी पर 20 हजार रुपये और तौल लिपिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर दीवान शुगर मिल अगवानपुर के क्रय केंद्रों पर कुल नौ अनियमितताएं मिलने पर अध्याशी पर कुल 94 हजार, तौल लिपिकों पर 19 हजार, इसी तरह राणा शुगर मिल वेलवाड़ा के क्रय केंद्रों पर भी नौ अनियमितताओं पर अध्याशी पर 1.13 लाख व तौल लिपिकों पर 2000 रुपये कुल 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह त्रिवेणी इंजी. एंड इंडस्ट्रीज रानीनागल पर 12000 रुपये, राणा शुगर्स करीमगंज पर 36000 रुपये, संभल जिले की डीएसएम शुगर रजपुरा पर 37 हजार का जुर्माना लगाया गया है।


यहां की दो अन्य चीनी मिलों के क्रय केंद्रों पर भी अनियमितता मिली हैं, जिन पर जुर्माना लगाने की फाइल जिलाधिकारी कार्यालय भेजी गई है। इसी तरह अमरोहा जिले की वेव इंडस्ट्रीज मलेशिया धनौरा समेत तीन चीनी मिलों के चार क्रय केंद्रों पर अनियमितता मिली हैं, जिन पर कुल 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी मंडल के कुल छह अनियमितताओं के मामले निस्तारित होना शेष है।
विज्ञापन






चीनी मिल केंद्र निरीक्षण अनियमितता

वेव इंडस्ट्री प्रा.लि धनौरा 52 01



डीएसएम शुगर मिल असमोली 116 01

डीएसएम शुगर मिल रजपुरा 11 02



वीनस शुगर मिल रजपुरा 22 01

दीवान शुगर्स अगवानपुर 38 09



राणा शुगर मिल वेलवाड़ा 25 11

त्रिवेणी इंजी. एंड इंडस्ट्रीज रानी नागल 05 01



राणा शुगर मिल करीमगंज 26 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें