फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2026 : चमक सकती है पीतलनगरी के शिवा की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी के लिए मंगलवार का दिन खास है। शहर के युवा क्रिकेटर शिवा सिंह को आईपीएल-2026 में खेलने का मौका मिल सकता है। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे शिवा सिंह पर मंगलवार को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल की नीलामी में फ्रेंचाइजियां बोलीं लगा सकती हैं। शिवा सिंह का बेस प्राइज 30 लाख रखा गया है।
विज्ञापन

शिवा सिंह लेफ्ट आर्म स्लो गेंदबाज होने के साथ-साथ उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इसी वजह से उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर आईपीएल-2026 की नीलामी सूची में शामिल किया गया है। शिवा भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं।
इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी से कई अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई। शिवा के क्रिकेट की शुरुआत घर से ही हुई थी। पिता अजीत सिंह खुद रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं और वर्तमान में व्यवसाय से जुड़े हैं। घरेलू क्रिकेट में शिवा ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग में उनके प्रदर्शन ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। वहां शिवा ने न केवल विकेट चटकाए बल्कि निचले क्रम में उपयोगी रन भी जोड़े। बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार उत्तर प्रदेश से कुल 13 खिलाड़ियों को आईपीएल-2026 की नीलामी सूची में जगह मिली है। इनमें शिवा सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें