मुरादाबाद। कोर्ट में गवाही देने के लिए अब विवेचकों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। जिले ही अब विवेचक ऑन लाइन गवाही दे देंगे। इसके लिए पुलिस क्लब में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम तैयार की गई है। शुक्रवार की दोपहर एसएसपी सतपाल अंतिल ने वीसी रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
जिलों में तैनाती के दौरान दर्ज की गई प्राथमिकी के विवेचकों को कोर्ट में बार बार पेश होकर गवाही देनी होती है। इसके लिए उन्हें तैनाती जिले से पूर्व जिले की अदालत में पेश होना होता है। इसके लिए विवेचक को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में कोई बड़ी घटना या फिर ड्यूटी के कारण पेश नहीं होने पर इसकी सूचना कोर्ट को भेजी पड़ी थी। जिससे मामलों की सुनवाई टल जाती थी। अब जिले से ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए विवेचक अदालत में गवाही दे सकेंगे। इसके लिए पुलिस क्लब के भवन में अत्याधुनिक वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम तैयार किया गया है। अदालत से अनुमति लेकर विवेचक अब वीसी के जरिए दूसरे जिलों की अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान गवाही दे सकेंगे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि वीसी रूम तैयार किए जा रहा है। शुक्रवार को इसका निरीक्षण कर तैयारियों को जायजा लिया गया है। इस दौरान एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
00