फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: जांच में वक्फ संपत्तियां खुर्दबुर्द किए जाने की पुष्टि, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें ये मामला

Fri, 03 Jan 2025 03:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

तीन सदस्य समिति ने अपनी जांच में पाया कि जो संपत्तियां खुर्दबुर्द की गई हैं। उनका बैनामा नहीं कराकर एग्रीमेंट से बेचा गया। करोड़ों रुपये की संपत्तियों को खुर्दबुर्द किया गया है।
विज्ञापन
संभल मस्जिद - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामा मस्जिद के नजदीक बन रही पुलिस चौकी की जमीन को वक्फ संपत्ति बताए जाने की दावे की जांच में तो पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द किए जाने की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

जामा मस्जिद के नजदीक सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण चल रहा है। कई लोगों का दावा था कि पुलिस चौकी का निर्माण वक्फ की जमीन पर किया जा रहा है। दावा करने वाले लोगों ने प्रशासन के सामने जो दस्तावेज पेश किए वह वैध नहीं मिले। इसके बाद डीएम ने एसडीएम वंदना मिश्रा के नेतृत्व में जांच समिति का गठन किया। इसमें सीओ अनुज कुमार और पालिका ईओ मणिभूषण तिवारी को भी शामिल किया। तीन सदस्य समिति ने अपनी जांच में पाया कि जो संपत्तियां खुर्दबुर्द की गई हैं। उनका बैनामा नहीं कराकर एग्रीमेंट से बेचा गया। करोड़ों रुपये की संपत्तियों को खुर्दबुर्द किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ईओ की तहरीर के आधार पर संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

वक्फ संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता है। लेकिन शहर में कई संपत्तियों को एग्रीमेंट के माध्यम से बेचा गया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। आगे भी जांच जारी रहेगी। उसके आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल
विज्ञापन

सत्यव्रत पुलिस चौकी पर लिंटर पड़ा, जल्द तैयार होगी
जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को पुलिस चौकी का लिंटर डाला गया है। दिनरात कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे जल्द से जल्द पुलिस चौकी का निर्माण पूरा कराया जाए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस चौकी में कार्यालय, हॉल, हवालात और पुलिस कर्मियों के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। बुधवार को लिंटर डाला गया है। निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जनवरी के ही महीने में पुलिस चौकी तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद फोर्स की तैनाती की जाएगी। जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें