मुरादाबाद। पाकबड़ा के लोधीपुर राजपूत स्थित मदरसा प्रबंधन की विदेशी फंडिंग की जांच के दौरान तीन साल पहले लाखों रुपये खातों में आने की कमेटी जांच कर रही है। एडीएम प्रशासन का कहना है कि पूरा ब्योरा आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। अभी दस साल पहले का ब्योरा इकट्ठा नहीं किया गया है।
कौमार्य प्रमाणपत्र मांगकर विवादों में घिरे मदरसा जामिया एहसान-उल-बनात के प्रबंधन से जांच कमेटी ने विदेशी फंडिंग का आरोप प्रकाश में आने पर डीएम अनुज सिंह ने एमडीएम प्रशासन के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था।
इस कमेटी में मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध के अलावा एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी शामिल हैं। इस मामले में एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने मदरसा प्रबंधन से बैंक खातों का ब्योरा मांगा था। मदरसा प्रबंधन ने इस मामले में चार बैंक खातों का कमेटी को सौंपा। इसके बाद कमेटी की राय पर पैन कार्डों की जांच की गई। जांच में आया कि तीन साल पहले संस्था के बैंक खातों में लाखों रुपये आए थे। इनमें दान दाताओं का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है।