फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निर्माण के दाैरान गिरे नाले की जांच शुरू

Fri, 24 Oct 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गांधी पार्क के निकट नगरपालिका परिषद द्वारा निर्माणाधीन गिरे नाले की बृहस्पतिवार दोपहर एसडीएम ने मौके पर जाकर जांच की और नाला निर्माण में लग रही सामग्री का नमूना लिया।
विज्ञापन

नगर में हाईवे के दोनों ओर हाईवे प्राधिकरण द्वारा पहले ही नाला बनवाया जा चुका है। अब नगरपालिका परिषद द्वारा हाईवे प्राधिकरण के नाले के बराबर में अलग से अपना नाला बनवाया जा रहा है ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या न हो और बस स्टेंड इलाके का पानी नगरपालिका के इस नाले में होकर आसानी से तालाब में पहुंच जाए। यह नाला निर्माण तहसील कार्यालय से लेकर बस स्टेंड के सामने होते हुए हर्षनगर तक बनवाया जाना प्रस्तावित है।
गांधी पार्क के पूरब में अंग्रेजी शराब की दुकान के निकट निर्माणाधीन नाले की दोनों दीवारें बुधवार दोपहर बाद आस पास पड़ी मिट्टी के दबाव से गिर गईं। निर्माणाधीन नाला गिर जाने की कुछ लोगों ने डीएम तक शिकायत पहुंचाकर नाला निर्माण में मानक अनुसार सामग्री न लगने का आरोप लगाया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उन्होंने मौके पर जाकर नाले की जांच की। जांच में पता चला कि नाले की नई बनीं दोनों दीवारों की साइड में पड़ी मि्टटी को ऊपर से जोर देकर दबा दिया गया। मिट्टी के अधिक दबाव की वजह से ही नाले की दीवारें गिर गईं। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर नगरपालिका बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव का कहना है कि नाला निर्माण निर्धारित मानक के अनुसार हो रहा है। मौके पर निर्माणाधीन नाले के ऊपर पड़ी शटरिंग को आसपास के दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए जल्दी हटा दिया। नाले की नई बनीं दीवारें सेट होने से पहले ही मिट्टी डाल दी गई जिससे दीवारें खिसक गईं। संबंधित ठेकेदार द्वारा नाले की गिरी दीवार को दोबारा बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें