फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में विवेचक ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट के 13 साल पुराने प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें केस के विवेचक ने कोर्ट पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। शेष गवाही के लिए अदालत ने अगली 16 अप्रैल नियत की है।
विज्ञापन

करीब तेरह साल पहले पूर्व मंत्री एवं रामपुर के सपा सांसद आजम खां अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रहे थे। थाना छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी भी चेक की गई थी। जिसके विरोध में मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जनपदों से सपा नेता और कार्यकर्ता आ गए थे और उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया था। पुलिस की ओर से इस मामले मे केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वादी पक्ष की ओर से गवाही चल रही है। जिसमें मंगलवार को मुकदमे के विवेचक ओमपाल ने अदालत में आकर गवाही दी। वर्तमान में ओमपाल इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मुकदमे में बचाव पक्ष के अधिवक्ता शहनावाज सिब्तेन ने जिरह पूरी की। अदालत ने शेष गवाही के लिए 16 अप्रैल की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें