फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रांसफार्मर और तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में बिजली कार्यालय के सामने से ट्रांसफार्मर चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई हैं। गिरोह का सरगना अमरोहा निवासी बिजली विभाग का ठेकेदार सतपाल पुलिस के हाथ नहीं लगा। दो ट्रांसफार्मर, तार, तेल और चोरी में इस्तेमाल वाहन बरामद हुए। गिरोह मुरादाबाद के अलावा अमरोहा, बिजनौर और उत्तराखंड में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि जेई वीरेंद्र कुमार ने 21 फरवरी को ट्रांसफार्मर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की घटना पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के कार्यालयों के नजदीक हुई थी, इसलिए खुलासे के लिए एसओजी समेत पांच टीमें लगाई गईं।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोर क्रेन से ट्रांसफार्मर को पिकअप में लादकर ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुरादाबाद से लेकर अमरोहा तक फुटेज खंगाली, जिसके जरिये गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के फदैड़ी सादात निवासी सरताज, उसके भाई इमरान, दिल्ली के सीलमपुर ए-ब्लाॅक निवासी असलम, मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी सलीम, बुलंदशहर जिले के देहात थाना क्षेत्र के कुडवल बनारस निवासी बंटी और अमरोहा जिले के नौगांवा सादात के अकबरपुर पट्टी निवासी नीरज कुमार उर्फ जेई साहब को गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह का सरगना सतपाल नीरज का भाई है। सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर कार, पिकअप, दो ट्रांसफार्मर, तेल, चोरी किया गया तार, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद किए गए। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सरगना सतपाल की तलाश की जा रही है।

पहले भी चोरी किए कई ट्रांसफार्मर
पुलिस की गिरफ्त में आए चोरों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 2023 में कटघर के मुस्तफाबाद से एक ट्रांसफार्मर चोरी किया था। 13 जनवरी 2025 को सिविल लाइंस क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के पास बिजली कार्यालय के सामने से ट्रांसफार्मर चोरी किया। तीन दिन पहले बिजनौर में नूरपुर-स्योहारा रोड से ट्रांसफार्मर चोरी किया। इससे पहले भी आरोपी बिजनौर में अलग-अलग कई जगहों से बिजली का तार और ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी धनौरा क्षेत्र के फतहल्लेपुर, हलपुरा के अलावा गजरौला के अहरोला तेजवन, टोकटा पट्टी और धनौरा क्षेत्र के दीपपुर रोड और पेली तगा से ट्रांसफार्मर और बिजली का तार चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें