फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक आईडी बनाकर युवती को फेसबुक पर कर रहे बदनाम

Thu, 04 May 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
पिछले दो माह से एक युवती को फे सबुक पर चार फेक आईडी से आपत्तिजनक कमेंटस कर उसे बदनाम किया जा रहा है। युवती ने एक पूर्व कर्मचारी और उसकी पत्नी पर शक जताया है। आरोपियों की करतूत से युवती और उसके परिवार का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


परिवार तनाव में है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली मीनाक्षी (काल्पिनिक नाम) ने बताया कि वह पूर्व में एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करती थी।

इस दौरान उसकी जानकारी फोन पर कंपनी की हरियाणा ब्रांच में तैनात में एक युवक से हुई। दोनों फे सबुक फ्रेंड बन गए। युवक की हाल ही में शादी हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी को उस पर शक है, इस वजह से उसने मीनाक्षी से फेक आईडी बनाकर फेसबुक पर दोस्ती की और उससे युवक के बारे में पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन


मना करने पर मीनाक्षी पर आरोपी ने अश्लील कमेंट्स किए। मीनाक्षी के परिजनों को फेसबुक पर फ्रेेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती कर ली। मीनाक्षी के परिजनों और रिश्तेदारों को भी आरोपी ने युवती के खिलाफ बातें लिखकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। आरोपी की करतूत से परेशान होकर युवती ने फेसबुक चलाना भी बंद कर दिया है।

आरोप है कि अब तक आरोपी महिला ने चार फेक आईडी बना ली है। मामले की शिकायत करने पर खुद महिला के पति ने बताया कि मीनाक्षी को परेशान करने वाली उसकी पत्नी ही है। हालांकि पीड़िता ने दोस्त पर भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत बुधवार को सिविल लाइन थाने में की गई है। एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के  आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें