फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बड़े बकायेदारों से प्राथमिकता के आधार पर वसूली के निर्देश

Fri, 25 Sep 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। तहसील में बृहस्पतिवार को तहसीलदार कपिल कुमार आजाद ने संग्रह अमीनों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक में तहसील क्षेत्र में चल रही वसूली की प्रगति, लंबित बकायों और निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष हुई वसूली की स्थिति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


तहसीलदार ने संग्रह अमीनों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वसूली कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लंबित मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर उनसे बकाया राजस्व की वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने संग्रह अमीनों से अपने-अपने क्षेत्रों में बकायेदारों की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमित रूप से वसूली की प्रगति दर्ज करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए और निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा किया जाए। बैठक में तहसील के सभी संग्रह अमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें