फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चकरोड की भूमि से कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। तहसील के जाफरपुर गांव में सार्वजनिक चकरोड की भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलदार द्वारा राजस्व टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव निवासी महमूद हसन की ओर से बीती 28 फरवरी को थाना मैनाठेर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कहा गया था कि चकरोड भूमि गाटा संख्या 132 के रकबे को आसपास के किसानों ने अवैध कब्जा करके अपने खेत में मिला लिया है। तहसीलदार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चकरोड कब्जा मुक्त कराने को नायब तहसीलदार कुंदरकी अभिनय सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय राजस्वी टीम का गठन किया गया है जिसमें एक राजस्व निरीक्षक नेमपाल सिंह के अलावा तीन लेखपालों कपिल कुमार, अभिनव शर्मा और वीरेश यादव को शामिल किया गया है। यह राजस्व टीम 12 मार्च की सुबह मौके पर पहुंचकर संबंधित भूमि की जांच कर चकरोड कब्जा मुक्त कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें