फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल गृह की जगह बदलने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने मंगलवार को जिला अस्पताल, शोभना खुला बाल आश्रय गृह, राजकीय संप्रेक्षण गृह मुरादाबाद और झांझनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला अस्पताल में एसएनसीयू, कंगारू वार्ड, पीकू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने शोभना खुला बाल आश्रय गृह की जगह बदलने के लिए निर्देश दिए। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में निरुद्ध छोटे अपराध में लिप्त बच्चों को जल्द से जल्द रिहा करने, मंडल मुरादाबाद में अन्य जनपदों में किशोर संप्रेषण गृह खुलवाने के लिए निर्देशित किया। झंझानपुर आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण का वितरण किया। उन्होंने पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना से लाभान्वित बच्चों से वार्ता की। इसके बाद, सर्किट हाउस में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें