मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म तीन पर ट्रेन में चढ़ते समय सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह का मोबाइल चोरी कर लिया गया। घटना के समय इंस्पेक्टर मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
नई दिल्ली के झरोदा कलां स्थित सीआरपीएफ की 58 बटालियन के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह ने मुरादाबाद के जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि 22 मार्च की सुबह करीब 11:45 बजे रामनगर दिल्ली एक्सप्रेस 25036 के कोच संख्या डी-11 में सवार होने जा रहे थे। वह जैसे ही ट्रेन में चढ़े किसी ने उन्हें मोबाइल चोरी कर लिया। उन्होंने मोबाइल चोरी करने वाले की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जीआरपी की टीम मोबाइल और चोर की तलाश में जुट गई है। संवाद