फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पंडित नहीं मिला तो इंस्पेक्टर ने पुरोहित बन कराया विवाह

Thu, 14 Nov 2019 05:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने करवाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर में गुरुवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत विवाह कराने के लिए पुरोहित न मिलने पर हसनपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा स्वयं ही पुरोहित बन गए। वैदिक मंत्रोच्चारण संग विवाह संपन्न कराया।

विज्ञापन


हुआ यूं कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सुखदेव इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर 222 जोड़ों का विवाह कराने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भव्य पंडाल सजाया गया और 222 वेदियां अलग-अलग लगाई गई थीं। 

इस पर इतने ही पुरोहित होने चाहिए थे। पुरोहितों की संख्या कम पड़ने पर हसनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा स्वयं ही पुरोहित बन गए और उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें दक्षिणा स्वरूप 151 रुपये भी प्राप्त हुए। ऐसा दृश्य देखकर लोग चकित रह गए। विवाह संपन्न कराने के बाद शहर भर में जगह-जगह इंस्पेक्टर के इस अनोखे कार्य की चर्चा होती दिखी। लोग उनके कार्य की सराहना करते रहे। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि वह पूरे अनुष्ठान के साथ विवाह कार्य संपन्न कराना जानते हैं। इसलिए उन्हें यहां विवाह संपन्न कराने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें